जिस रोजी की आस में हम,,
निकल पड़े थे घर से इक दिन,,,
छोड़ा गांव,घर छोड़ा,,,
छोड़े वो सब ताल तलैया,,
छोड़ा वो घर के पास का कुंआ,,,
छोड़े सारे गोरू गइया,,,
छोड़ दी वो आम की बगिया,,,
छोड़ी सारी तेज़ दुपहरिया,,,
छोड़ दिये सब यार दोस्त,,,
गये जब हम नये शहरिया,,,
मिले न कोई सगे संबंधी,,
ना ही मिला कोई हाल पुछैया,,,
राशन पानी सब रूपया का कमाल,,,
नहीं मिला कोई व्यवहार बनैया,,,
रोज़ कमाना,, रोज़ खाना,,,
इसमें बीत गयी रात दुपहरिया,,,
महामारी ने ऐसे घेरा,,,
टूट गयी सब हिम्मत सारी,,,
लौट गये फिर अपनी नगरिया,,,
राजव्यवस्था की ऐसी मार,,
मिला न कोई मोटर पहिया,,,
चलते-चलते दिन बीते,,,
देख हमारा ऐसा हाल,,,
कोई न पिघला बाबू भैया,,,
अब नाप डाली है,,
सड़क भी सारी,,,
तब भी न पहुंचे,,,
घर को भइया,,,,
रहम करो तनिक,
हे धरती मईया,,,
ऐसी तपन न बढ़ाओ,,,
तुम भी,,,
कि टूट जाये अब हिम्मत सारी,,,
मृत्यु भी आ जाये,, चाहें,,
बस घर पहुंच जाये,,,
आत्मा हमारी,,,, - ललिता ✍️🙏

4 टिप्पणियाँ
अच्छी कोशिश
जवाब देंहटाएंशुक्रिया मित्र 🙏
हटाएंआपकी प्रस्तुति भावपूर्ण व गहन आहत होने का अहसास कराती हुई दिल को छूती है.
जवाब देंहटाएंसुन्दर प्रस्तुति के लिए आभार.
आपकी प्रतिक्रिया से बेहद खुशी हुई धन्यवाद संजय भास्कर जी 🙏
हटाएं