मधुशाला (लॉकडाउन 3.0)
"मधुशाला (लॉकडाउन 3.0)"
बस स़ाकी तुम्हारे इश्क में,,,
मैं भूल गया हूं ग़म सारा।
अब तो मिले न राशन- पानी,,
मैं डूब गया हूं तुम में हाला।
।सारी दुनिया दो से चार हो गयी,,
मैंने जो लहराया इक प्याला।
सब व्यवस्था ख़ाक हो गयी,,
घर से निकला जो पीने वाला।।
जैसे मिला हो वरदान तपस्वी को,,,
वैसे मिली हो तुम हाला।
अब कोई भी संकट आ जाये,,,
बस खत्म न हो यह मह का प्याला।।
कण्ठ में मह की प्यास लिए,,,
निकल पड़ा हर मतवाला।
नौकरशाही अब का करिहें,,,
जब राजा ही है ऑडर देने वाला।।
यह राजव्यवस्था सुखी रहे,,,
यही दुआ करता हर पीने वाला।
प्यासों की प्यास बुझती रहे,,,
बस अब खुली रहे यह मधुशाला।।
यह अर्थव्यवस्था भी सुधर गयी आज,,
हिसाब लगा रहा हर पीने वाला।
सब मंदिर- मस्जिद बंद रहे पर,,,,
सबसे पहले खुली यह मधुशाला।।
"खूब पियो,, लो और पियो"
यही मंत्र गाये हर पीने वाला।
स़ाकी के स्टाॅक में रहे हमेशा,,,
यह अंगूरी मह का प्याला।।
चालीस दिन की प्यास बुझाने,,,
आया हूं मैं हाला।अधरों को बस यह जाम छुये,,,
और अमर रहे यह मधुशाला।।
यह संकट महामारी कुछ नहीं,,,
अंगूरी रस है अमर जाम।
और अमर है हर पीने वाला,,,,
अर्थ सुधार के लिए,,,
सर्वोपरि यह मधुशाला।।
- लॉकडाउन 3.0 (दिन इकतालीस)✍️
0 टिप्पणियाँ