Kshitijhindi



वो माँ ही है


जो दुःख को अपने हौसलौं से समेट लेती है,,,

वो मां ही है जो कभी ख़फा नहीं होती है,,,

रोज़ करते हैं हम गलतियां हज़ार,,,

वो मां ही है जो कभी सज़ा नहीं देती है,,
हम बच्चे नादान चांद की हट करते हैं,,,

वो मां ही है जो थाली में चांद ले आती है,,
सारा बचपन खेल कर उसकी गोद में,,,

जब बच्चे उसको ठुकराते है,,

वो मां ही है जो कभी नहीं ठुकराती है,,
 हमे सच की राह से भटकने नहीं देती है ,,,,

। वो मा ही है जो हमें मंजिल तक पहुंचाती है ,,,, । 
खुशनसीब हैं हम सब,,,

जो मां का आंचल दुलार पाते हैं,,,

वो मां ही है,,,

जो बिना द्वेष -ईर्ष्या के इतना प्यार लुटाती है,,,
कद्र करो उस मां की बन्धु,,,,

वो मां ही है जो स्वयं जलकर,,,

 हमको रोशन कर जाती है,,,,

✍️✍️🙏 ललिता